Loading Now

डांस प्रतियोगिता के दौरान चाकूबाजी, आईटीआई का छात्र गंभीर रूप से घायल

कोरबा-कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में बीती रात कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने दुर्गेश कंवर नामक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक दुर्गेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। दुर्गेश आईटीआई का छात्र है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12 बजे की है। जब उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम दादरकला में आयोजित डांस प्रतियोगिता चल रहा था। डांस प्रतियोगिता को देखने दूसरे गांव के युवक भी आए थे जिन्होंने दुर्गेश कंवर पर एक बार नही पूरे 14 बार चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह लहूलुहान हो गया।

दुगेश को बचाने ग्रामीण युवक दौड़े जिससे बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों को भी चोंटे आई है।
घटना के होते ही आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपी लोग देशी कट्टा लहराने लगे और देखते ही देखते घटना स्थल से फरार हो गए।

कार्यक्रम देखने आए क्षेत्रीय कांग्रेस नेता के वाहन से घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात दहशतगरजों की छानबीन में जुट गई है।

Previous post

जुलाई में ही खुल सकते हैं सिनेमाघर, इन बातों से मिला ईशारा

Next post

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन