Loading Now

चिकन बिरयानी हाउस से नगदी रकम समेत सिलेंडर व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत

कोरबा। शहर के सुनालिया चौक के पास संचालित चिकन बिरयानी हाउस से नगदी रकम समेत सिलेंडर व अन्य सामान की चोरी होने की कोतवाली थाना में शिकायत हुई है। संचालक लोचन राव ने शिकायत में बताया है कि 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने वह मुंबई गया था। दुकान में काम करने वाले एक युवक पर भरोसा करते हुए संचालन की जिम्मेदारी सौंपा था। दुकान संचालक ने उक्त युवक पर आरोप लगाया है कि उसने गल्ले में रखे करीब 35 हजार नगदी रकम समेत अन्य सामान पार किया है। शिकायत पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई है।

Previous post

राजस्व मंत्री ने पश्चिम क्षेत्र के तीन वार्डों में 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा- सभी वार्डों में समान रूप से कराए जा रहे जनहित के कार्य

Next post

बालको अस्पताल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण आज से प्रारंभ