Loading Now

पाम माल में घटित मारपीट की घटना पर अपराध पंजीबद्ध*

कोरबा-प्रार्थी अमित शर्मा पिता के पी शर्मा निवासी सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि कल दिनांक 2 जनवरी 2022 के रात्रि में अपने भाई अमरजीत शर्मा और दोस्त दीपक शर्मा के साथ टीपी नगर स्थित पाम माल ओएनसी बार में आया था । बिल भुगतान को लेकर ओएनसी बार के कर्मचारियों से वाद विवाद होने पर माल के कर्मचारी सहित3-4 बाउंसर के द्वारा मिलकर प्रार्थी एवं उसके भाई अमरजीत शर्मा, दोस्त दीपक शर्मा को मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए हैं । मामले में पुलिस चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक -06/2022 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है ।

Previous post

व्यापारियों का कुसमुंडा मार्ग पर चक्काजाम आज, चालकों को राहत देने मरम्मत की है मांग

Next post

राजस्व मंत्री ने पश्चिम क्षेत्र के तीन वार्डों में 53 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, कहा- सभी वार्डों में समान रूप से कराए जा रहे जनहित के कार्य